हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 4 -- कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल छपरा गांव में अधिवक्ता की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। प्रसिद्ध नारायण दीक्षित जिला एवं सत्र न्यायालय, रविन्द्र नगर में अधिवक्ता थे और बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष भी रह चुके थे। शुक्रवार की देर शाम घर पर ही परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।बेटे-बहू पर रॉड से हमले का आरोप इसी दौरान अधिवक्ता के सिर पर रॉड से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उनके सिर, मुंह और कान से खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अधि...