कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर जिले में होनहार बेटियां पढाई में लड़कों की अपेक्षा सर्वाधिक आगे निकल रही हैं। जनपद में संचालित महाविद्यालयों में कला, वाणिज्य व विज्ञान वर्ग में 75 से 80 फीसदी बेटियों का दबदबा उच्च शिक्षा में देखने को मिल रहा है। यह महिला सशक्तिकरण के दिशा में बेहतर संकेत है।कुशीनगर में दो राजकीय, चार एडेड समेत कुल 68 महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 75 हजार से ज्यादा बच्चों का नामांकन है। इन महाविद्यालयों में कला, वाणिज्य व विज्ञान वर्ग की पढाई होती है। इनमें पिछले कुछ वर्षों में बच्चों के नामांकन की अपेक्षा सर्वाधिक छात्राओं का नामांकन हो रहा है। मौजूदा समय में आलम यह है कि महाविद्यालयों में 75 से 80 फीसदी बेटियों का नामांकन हुआ है। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना की प्राचार्या डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.