कुशीनगर में फोरलेन पर फिर आग का गोला बना ट्रक, दो दिन में दूसरी बार लगी आग
कुशीनगर, मई 29 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गांव के सामने शुक्रवार की भोर में एक मालवाहक ट्रक में फिर भीषण आग लग गई। इसी ट्रक में बुधवार की भोर में भी शाही पेट्रोल पंप के पास आग लगी थी। दो दिन के भीतर एक ही ट्रक में दूसरी बार आग लगने की घटना से पुलिस भी हैरान है और चालक को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है।पहली घटना पश्चिम बंगाल से चला एक ट्रक अपने पीछे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को टोचन कर फोरलेन के रास्ते बरेली जा रहा था। बुधवार की सुबह पटहेरवा क्षेत्र के शाही पेट्रोल पंप के पास चलते समय ट्रक में अचानक आग लग गई थी। उस समय चालक ने ओवरलोडिंग के कारण आग लगने की बात कही थी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.