कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कसया। नगर पालिका कुशीनगर में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने शासन से मनोनीत सभासद अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मद्धेशिया को शपथ दिलाई। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मनोनीत सभासदों से जनहित, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर कार्य करने की अपील की। इसके साथ ही नगर निकायों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की भी बात कही। इस दौरान राधेश्याम गोंड, रुद्र प्रताप सिंह, जगदंबा प्रसाद सिंह, अंकिता शुक्ला, आद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, अनिल प्रताप राव, राजेश मद्धेशिया, पीएन सिंह, प्रकाश चंद भारती और अमेरिकन सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.