कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने घरेलू कलह और पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर रविवार की देर रात ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इस घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी तुर्कहा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक अब खतरे से बाहर है। युवक की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से हुई है। उसके चार बच्चे हैं। लगभग डेढ़ माह पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी उसे छोड़ मायके चली गई। युवक लगातार पत्नी को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। ...