कुशीनगर में पति के साथ रहने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला
कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करन पट्टी में गुरुवार को एक विवाहिता पारिवारिक विवाद से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिला को समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा निवासी मुन्ना यादव की पत्नी शोभा देवी अपने पति के साथ ससुराल में रहने की मांग को लेकर सेवरही-तमकुहीराज मार्ग स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। महिला टॉवर पर चढ़कर कार्रवाई और समस्या के समाधान की मांग कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.