कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड में तैनात बीडीओ राम खेलावन राम के प्राइवेट आवास के कमरे को बाहर से बंद कर अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात उनकी दो गाड़ियों को फूंक दिया। बीडीओ की सरकारी और निजी दोनों गाड़ियां जल गईं। बीडीओ के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उनके कमरे की कुंडी खोली। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बीडीओ ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर सौंप कर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ खड्डा ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। बीडीओ राम खेलावन राम ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि सरकारी आवास के निर्माणाधीन होने के कारण ब्लॉक मुख्यालय कोटवा बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर रामपुर खुर्द गांव निवासी प्रतिभा श्रीवास्तव पत्नी जगदीश लाल श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.