महाराजगंज, सितम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई भीषण जल प्रलय के बाद नारायणी नदी में बहकर कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र में पहुंचे चार शवों को मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बरामद शवों में तीन महिलाओं एवं एक पुरुष का शव शामिल थे। कुशीनगर जिले के नारायणी नदी के ठोकर नंबर-3 स्थित मदनपुर सुकरौली क्षेत्र में नेपाल की ओर से बहकर आए इन चार शवों की बरामदगी के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद मंगलवार को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी शव नेपाल पुलिस को सौंप दिए गए, ताकि वहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके。 यह भी पढ़ें- बाढ़ पैकेज ः एम्स ने नेपाल से बहकर आए शवों का शुरू किया पोस्टमार्टम शवों की सुपुर्दगी शवों की सुपुर्दगी के दौरान...