वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 30 -- यूपी के कुशीनगर में नारायणी नदी का पानी कई गांवों में घुस गया है। हजारों परिवारों के सामने घर-गृहस्थी बचाने के साथ बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही राहत सामग्री वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायणी नदी की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन (नदी के तय और सीधा रास्ता बनाना) का कार्य कराया जाएगा ताकि तटबंध और उसके आसपास के गांव सुरक्षित रहें और आगे से इलाके में कोई बाढ़ से प्रभावित न हो। कुशीनगर में सोमवार रात जवहीं दयाल (चैनपट्टी) के ततवा टोला के पास नारायणी नदी के एपी तटबंध का कुछ हिस्सा टूटने के बाद मुख्यमंत्री ने रात में अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए...