कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली पूरब टोला में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नाबदान के पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। खेलते समय बच्चे पानी से गेंद निकालने गए थे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भुजौली पूरब टोला निवासी रामायण का 5 वर्षीय पुत्र आर्यन गुरुवार को पड़ोसी इशान (3) पुत्र दीपलाल के साथ रामरूप सिंह के घर के समीप क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद रामरुप के घर के पास नाबदान का पानी स्टोर करने के लिए बने गड्ढे में चली गयी। दोनों बच्चे गेंद निकालने पहुंच गए। गेंद निकालने के प्रयास में दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई जब दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.