कुशीनगर, सितम्बर 29 -- पिपरा घाट (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का कहर टूटा। पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से सेवरही क्षेत्र के जवहीं दयाल गांव के ततवा टोली के सामने रात करीब साढ़े दस बजे बड़ी गंडक नदी के तेज दबाव से एपी तटबंध का करीब 20 फुट हिस्सा टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर फैलने लगा। इससे छह से अधिक गांवों की करीब 20 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए। उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। यह भी पढ़ें- कुशीनगर में एपी तटबंध टूटा, छह गांवों में घुसा बाढ़ का पानी बड़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी बांध पर रविवार रात से सोमवार तक लगातार ...