कुशीनगर, अप्रैल 24 -- पटहेरवा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर स्थित फोरलेन किनारे एक चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में रखे गर्म शीरे में गिरकर दुकानदार के तीन वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी गोलू गुप्ता पुत्र गोभी गुप्ता काजीपुर में चाय की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह दुकान पर जलेबी बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसका तीन वर्षीय पुत्र आशीष खेलते-खेलते दुकान पर पहुंच गया और गर्म शीरे से भरी कड़ाही में गिर गया। हादसे में बच्चे के पेट और शरीर का अन्य हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको...