कुशीनगर में गंडक नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, तीन को मजदूरों ने बचाया
कुशीनगर, जून 12 -- कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप बड़ी गंडक नदी में शुक्रवार को नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। नदी किनारे काम कर रहे मजदूरों ने साहस का परिचय देते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चे गहरे पानी और तेज धारा की चपेट में आकर डूबकर लापता हो गए। देर शाम तक स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से चलाए गए खोज अभियान के बावजूद दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों की तलाश की जा रही है। ग्राम पंचायत रामपुर बरहन के टोला भवानीपुर के पांच बच्चे शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में नहाने गए थे। सभी बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.