देवरिया, जनवरी 16 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर में मेन लाइन का क्रॉस गिर जाने से जिले के दो उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बाद दोपहर में दोनों उपकेंद्र की बिजली बहाल हुई। हर प्रमुख त्यौहार में पूरी रात बिजली गुल होने से सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बनते रहे। जिले के पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार की रात लगभग 9:00 कसया और हेतिमपुर के बीच भिसवा में मेन लाइन का क्रॉस टूटकर गिर गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। रात को लगभग 2 घंटे तक पेट्रोलिंग करने के बाद भी फाल्ट नहीं मिला। सुबह फिर से दोनों उपकेंद्र के लाइनमैन ने अवर अभियंता के साथ फाल्ट ढूंढना शुरू किया। फाल्ट मिलने के बाद सही किया गया। लगभग 15 घंटे बाद गुरुवार की दोपहर 12:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.