कुशीनगर, फरवरी 26 -- सेवरही (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर की तमकुहीराज तहसील के नायब तहसीलदार के न्यायालय के एक मुंशी को लेकर सामूहिक रूप से एक जाति वर्ग को कथित रूप से गाली देने पर अधिवक्ता भड़क गए। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को बंधक बनाकर न्यायालय कक्ष के गेट पर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए। आरोप के मुताबिक बुधवार को तमकुहीराज तहसील में नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा अपने न्यायालय कक्ष में कार्य कर रहे एक मुंशी से दुर्व्यवहार करते हुए भला-बुरा कह रहे थे। इससे नाराज होकर बार संघ महामंत्री अमरनाथ सिंह एवं अधिवक्ता अशोक पाण्डेय न्यायालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप था कि नायब तहसीलदार ने अपने मुंशी से दुर्व्यवहार करते समय सामूहिक रूप से एक जाति वर्ग को गाली दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.