कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में कुशीनगर नपा के एक वार्ड से बुधवार को एक साथ लापता हुई सभी छह लड़कियों को पुलिस ने बस्ती के गौर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। सभी लड़कियां अपने पैर पर खड़े होने के उद्देश्य से लखनऊ जा रही थी।कसया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि छह लड़कियां अपने घर से बिना किसी को सूचित किए निकल गई है। त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कसया पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस की छानबीन में पता चला कि इनमें से एक लड़की ने अपने मित्र को बताया था कि वे सभी लखनऊ जा रही हैं और स्वयं कमाकर अपने पैरों पर खड़ी होंगी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने त्वरित का...