कुशीनगर, अप्रैल 18 -- कुशीनगर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना, बाह्य दीवानी न्यायालय कसया, ग्राम न्यायालय तहसील तमकुहीराज एवं ग्राम न्यायालय तहसील हाटा में आयोजित होने वाले ज्यूडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के अवसर पर 24 एवं 25 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके स्थान पर आगामी 23 मई और 27 जून को न्यायालय कार्य दिवस घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- 24 और 25 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय यह भी पढ़ें- जनपद में धारा-163 लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- सोमवार से बदल जाएगा न्यायालय संचालन का समय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...