कुशीनगर के ADM ने शासन को भेजा इस्तीफा, बताई ये वजह
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। कुशीनगर के एडीएम न्यायिक गुलाब चन्द्र राजपूत ने अपने पद से त्यागपत्र शासन को भेज दिया है। 2018 बैच के प्रोन्नत पीसीएस अधिकारी के इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे कोई बड़ी प्रशासनिक वजह सामने नहीं आई है। उन्होंने व्यक्तिगत और पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों को इसकी वजह बताया है। वहीं सोमवार देर रात तक शासन को उनका इस्तीफा नहीं मिला था। नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुलाब चन्द्र लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वह करीब 2 माह से अवकाश पर हैं। उनका तबादला अप्रैल में झांसी से कुशीनगर हुआ था। हमीरपुर के रहने वाले एडीएम न्यायिक गुलाब चन्द्र राजपूत ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बताया कि दो महीने से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.