कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के खड्डा कस्बे के स्वामी विवेकानंद नगर निवासी 35 वर्षीय शिक्षक की सोमवार की सुबह विद्यालय जाते समय बिहार के नौरंगिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।स्वामी विवेकानंद नगर निवासी पूर्व सभासद इल्तिजा हुसैन के चार पुत्रों में दूसरे नंबर के आफताब आलम बिहार में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह बाइक से बिहार के भैसालोटन स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान नौरंगिया थाना क्षेत्र के धोबहा पुल के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आफताब आलम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही नौरंगिया पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.