कुशीनगर, मार्च 20 -- लक्ष्मीगंज (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर में रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदरपुर के अहिर टोली के समीप दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार युवक को ओवरटेक कर 2.85 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया था। उसे पीटा भी और बाइक रुपये भरा पिट्ठू बैग लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बा निवासी सुंदरलाल निषाद पुत्र रामायण निषाद शुक्रवार को गोरखपुर में रहने वाले फूफा के घर से अपना घर बनवाने के लिए 3.05 लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। उसने 2.85 लाख पिट्ठू बैग में भरकर पीठ पर टांग लिया था। जेब में 20 हजार रुपये रखे थे। वह रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज - पडरौना मार्ग स्थित ग्राम सभा चंदरपुर के अहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.