कुशीनगर, फरवरी 19 -- बरवां रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया निवासी एक युवक मंगलवार की देर शाम महराजगंज में हुए सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी महराजगंज स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान के मदद से परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मड़ार विदवलिया टोला मुसहरी पट्टी निवासी 20 वर्षीय रुदल मंगलवार की देर शाम जिला महराजगंज के सिसवा बाजार से घर लौट रहा था। कोठीभार में मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से गिरकर गंभीर रूप से धायल हो गया। राहगीरों और पुलिस के मदद से सीएचसी सिसवा लाया गया, पुलिस ने परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी, तो ग्र...