गोरखपुर, फरवरी 9 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में आरा मशीन के पास रविवार को फोरलेन के किनारे झाड़ी में मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव का एम्स पुलिस ने पहचान कर लिया है। लाश कुशीनगर निवासी मिश्री सिंह (65) पुत्र फौजदार सिंह की थी। सोमवार को परिजनों ने बताया कि मिश्री सिंह (65) पुत्र फौजदार सिंह कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार क्षेत्र के हासखोर के निवासी थे। मिश्री के भाई मंत्री सिंह ने एम्स पुलिस को बताया की कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दिया कि रामपुर बुजुर्ग में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। शव उनके भाई का था। उन्होंने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वह कई महीनों से घर से निकलकर इधर-उधर घूमकर मांगकर खाते-पीते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.