कुशीनगर के खान अधिकारी निलंबित
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। शासन ने अवैध खनन तथा विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में कुशीनगर के खान अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। अभिषेक पर अवैध खनिज परिवहन के लिए जारी चालानों तथा नोटिसों को बगैर किसी ठोस कारण के निरस्त करने के आरोप हैं। शिकायत के बाद शासन ने जिलाधिकारी कुशीनगर तथा मुख्यालय के ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार से जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए तथा सत्यनिष्ठा संदिग्ध मिली। इसे देखते हुए अभिषेक सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में राजस्व को हुए नुकसान की वसूली के लिए जिलाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.