कुशीनगर के अहिरौली गांव के पास में जुड़ेगे गोरखपुर-सिलीगुड़ी और पानीपत एक्सप्रेसवे
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर निज संवाददाता। गोरखपुर-सिलीगुड़ी और पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर के हाटा क्षेत्र स्थित छपिया गांव के पास आपस में जुड़ेंगे। इससे पानीपत एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब चार किमी कम हो जाएगी। नए प्रस्ताव के अनुसार छपिया से पानीपत एक्सप्रेसवे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की ओर मुड़ जाएगा और अहिरौली गांव के पास बनने वाले इंटरचेंज पर दोनों एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे। एनएचएआई ने दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के स्थान में बदलाव करने का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा है, जिसे स्वीकृत होने के बाद जमीन अधिग्रहण का क्षेत्र बदल जाएगा। पहले तय एलाइन्मेंट के अनुसार कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के कोटहा में पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसवे और सिलीगुड़ी गोरखपुर एक्सप्रेसवे आपस में जुड़़ने वाले थे। इसी के अनुसार जमीन अधिग्रहण के लिए 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.