कुशीनगर, जून 30 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के झड़वा निवासी युवा शोधकर्ता अजय प्रताप मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र पढ़ा। स्व. अवधनारायण मिश्रा के पुत्र अजय ने शोध-पत्र सोसाइटी फॉर मेडिकल डिसिजन मेकिंग की 47 वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ओस्लो (नॉर्वे) में आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा, फार्मेसी, हेल्थ इकोनॉमिक्स तथा मेडिकल रिसर्च से जुड़े विश्वभर के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लेकर अपने नवीनतम शोध प्रस्तुत किए।अजय और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत शोध-पत्र में दवाओं के जीवन-चक्र के दौरान मूल्य निर्धारण का दीर्घकालिक लागत-प्रभावशीलता पर पड़ने वाले प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया है, जो स्वा...