गोरखपुर, जुलाई 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौर्स गोरखपुर प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में कुशीनगर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मानव शिक्षा सेवा संस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार को सेंट एंड्रयूज ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर किंग्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। मात्र 3 रन पर पहला विकेट गिर गया जब मनस सिंह राजपूत 1.3 ओवर में आउट हुए। लेकिन इसके बाद साहिम हसन ने पारी को संभालते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 49 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस तरह कुशीनगर किंग्स ने यह लक्ष्य 17....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.