कुशीनगर का युवक सूरत से लापता, परिजन चिंतित
कुशीनगर, सितम्बर 10 -- कुशीनगर। कुशीनगर का एक युवक सूरत से लापता हो गया है। पिछले एक सप्ताह से उसका परिवारीजनों से संपर्क टूटने के कारण परेशानी बढ गई है। परिजन नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंच कर तहरीर सौंप युवक का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया के टोला महाली पट्टी निवासी लालबचन हरिजन के बड़े बेटे 26 वर्षीय राहुल गुजरात प्रांत के सूरत से पिछले एक सप्ताह से लापता है। घर के लोगों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। कुछ लोग सूरत में जगह जगह खोजने में लगे हैं। घर के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से राहुल का कोई पता नहीं चला रहा है। घर के सभी लोगों की चिंता बढ गई है। राहुल डेढ़ माह पहले सूरत के किसी निजी कंपनी में साड़ी के काम में मजदूरी कर रहा था। संपर्क टूटने के बाद से उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.