उरई, जनवरी 2 -- उरई। कुशीनगर एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे रेलयात्री की रास्ते में हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। सूचना पर सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। टिकट व मोबाइल नंबरों से पहचान कर आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी। बताया कि वह मुंबई में काम करता था। नए वर्ष के घर जा रहा था। 22538 लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब जनरल बोगी में सवार सेवाराम उर्फ दीपक निवासी मजरौली मुंबई चौक रुपमदेव नेपाल अचेत हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो झांसी के बाद जब यह दृश्य देखा तो कंट्रोल को सूचना दी। गाड़ी उरई रेलवे स्टेशन पर आई। तो आरपीएफ दरोगा रेलवे पुलिस के साथ पहुंचे। इसी बीच रेलवे अस्पताल से डॉक्टरों की टीम आ गई और बोगी में यात्री को देखा तो वह मृत हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.