लखनऊ, अप्रैल 12 -- कुशीनगर एक्सप्रेस का एसी खराब रहने से यात्री रात भर परेशान रहे। ठीक से सो नहीं पाए। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्री मच्छरों से परेशान रहे। दोनों ही ट्रेन के यात्रियों ने रेलवे के एक्स पर शिकायतें कर नाराजगी जताई। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के यात्री अशरफ सैयद ने रेलवे के एक्स पर थर्ड एसी बी-1 कोच का एसी खराब रहने की शिकायत की। कहा कि कूलिंग का पता ही नहीं चल रहा है। कोच अटेंडेंट का कुछ पता नहीं चल रहा है। ऐसे में किससे एसी की कूलिंग सही कराएं। चंडीगढ़ से लखनऊ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के यात्री राजीव ने रेलवे से सवाल किया कि एसी कोच में रात भर मच्छरों की मौजूदगी में क्या किया जाए। दोनों ही मामलों में डीआरएम ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.