कुशा घाट मार्ग पर नए झूला पुल की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
हरिद्वार, मार्च 28 -- कुशाघाट मार्ग पर पुराने बिजलीघर की जगह गंगा में नए झूला पुल के लिए व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईमेल के जरिये ज्ञापन भी भेजा। इसके साथ ही, चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार और आसपास के व्यापार मंडल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आवाज बुलंद की। चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2010 के कुंभ मेले के दौरान लोक निर्माण विभाग इस जगह पुल का सर्वे कर चुका है। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए यहां झूला पुल का निर्माण बेहद जरूरी है। इससे हरिद्वार की सुंदरता बढ़ेगी और चारधाम यात्रा समेत तमाम मेलों के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस दौरान मोहित गर्ग, राहुल वर्मा, सुंदरलाल राजपूत, संजय भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.