नई दिल्ली, जुलाई 13 -- कुशा कपिला ने समय रैना के साथ फिर से दोस्ती की खबरें फैलाने वालों को लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर कुशा की एक तस्वीर वायरल थी। इसमें वह समय रैना के साथ दिख रही थीं। कुशा ने इस फोटो को फेक बताया है और ऐसा करने वालों के लिए लंबा नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि आशीष के रोस्ट शो पर उन पर इतने भद्दे जोक्स मारे गए थे कि शर्मिंदगी से उबरने के लिए उन्हें थेरपी लेनी पड़ी थी।क्या है वायरल पोस्ट कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिस पर लिखा दिख रहा है, एक और सबूत कि पैसे और फेम के लिए लिए महिलाएं एक सेकंड में बदल सकती हैं। इसके आगे लिखा है... कुशा कपिला और समय रैना अच्छे दोस्त थे। समय ने उन्हें अपने शो पर बुलाया और स्क्रिप्ट दी जिसमें था कि उनके बारे में क्या जोक्स मारे जाएंगे। कुशा ने इन्हें नहीं पढ़ा जब समय ने ये...