कुशावली से लापता हुए तीन नाबालिग, हरिद्वार से बरामद
मेरठ, जुलाई 29 -- कुशावली गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीन किशोरों को सरधना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज सात घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरों के लापता होने और एक किशोर के पिता के बैंक खाते से एटीएम के जरिए 20 हजार रुपये निकाले जाने के बाद गांव में अपहरण का शोर मच गया। हालांकि पुलिस जांच में अपहरण की बात गलत निकली। फिलहाल पुलिस ने तीनों किशोरों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कुशावली निवासी 17 वर्षीय मयंक पुत्र सुनील कुमार, 14 वर्षीय रचित पुत्र पंकज कुमार और 17 वर्षीय अवि सैनी पुत्र विकास सैनी मंगलवार सुबह टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मयंक के पिता के मोबाइल पर खाते से एटीएम के माध्यम से दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.