कानपुर, दिसम्बर 10 -- 11वें गवाह विवेचक अखिलेश पाल की गवाही पूरी मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड में 11वें गवाह विवेचक अखिलेश पाल की गवाही पूरी हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह भी पूरी कर ली। विवेचक ने पिछली गवाही पर कोर्ट को बताया था कि जिस स्कूटी को बरामद किया था, उसी से फिरौती वाला पत्र भेजा गया था। बुधवार को हुई सुनवाई में विवेचक ने अभियुक्तों से बरामद सामग्री को कोर्ट में साबित किया। मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। सुनवाई अपर जिला जज सुभाष सिंह की कोर्ट में चल रही है। जयपुरिया स्कूल के कक्षा 11 के छात्र कुशाग्र कनोडिया की 30 अक्तूबर 2023 को कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.