कुशाग्र शर्मा ने 593 अंक प्राप्त कर नीट में पाई सफलता
बरेली, जुलाई 19 -- फतेहगंज पूर्वी।ग्राम बरगवां निवासी मेधावी छात्र कुशाग्र शर्मा ने नीट-2026 परीक्षा में 593 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12424 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 5001 हासिल कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुशाग्र शर्मा की माता चित्रा शर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सराय साधौ जलालाबाद में सहायक अध्यापिका हैं, जबकि पिता श्रीकांत शर्मा व्यवसायी हैं। कुशाग्र ने इसका श्रेय माता चित्रा शर्मा को दिया। कुशाग्र ने ऑनलाइन कोचिंग से घर पर रहकर नियमित एवं अनुशासित तैयारी की। 2024 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- नीट-2026 में 603 अंक पाकर आशुतोष ने बढ़ाया जिले का गौरव यह भी पढ़ें- नैतिक ने नीट में हासिल की ऑल इंडिया 1089 रैंक यह भी पढ़ें- पायल मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.