कुशाग्र ने नेशनल रोलर स्केटिंग में जीते दो रजत पदक
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर के कक्षा सात के छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने ओपन नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में कुशाग्र ने 10-12 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर और 500 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में सिटी व स्टेट स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। स्कूल प्रिंसिपल जसदीप भट्टी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कुशाग्र को शुभकानाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.