कानपुर, जनवरी 20 -- यूपी के कानपुर में 30 अक्तूबर 2023 को 30 लाख की फिरौती के लिए हुई 10वीं के छात्र कुशाग्र कनोडिया की हत्या में कोर्ट ने तीनों आरोपियों ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष सिंह 22 जनवरी को सजा के बिंदु पर सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाएंगे। हालांकि कोर्ट ने कहा कि 'यह फैसला नजीर बनेगा। कानून की विद्यार्थियों को इसका अध्ययन करना चाहिए। फैसला सुनाते हुए कोर्ट को संतुष्टि हो रही है'। दोषी करार दिए जाने के बाद कुशाग्र की मां सोनिया कनोडिया ने कहा-हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जयपुरिया स्कूल के हाईस्कूल में पढ़ने वाले कुशाग्र कनोडिया की कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.