मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। शहर के चर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड में विवेचक ने सोमवार को कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई की जाएगी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की बीती 12 जनवरी 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, केशव शरण शर्मा और खुशवंत सिंह उर्फ भीम आरोपी हैं। मामले की सुनवाई एडीजे छह की अदालत में चल रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केस के विवेचक एवं सिविल लाइंस थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। अब मंगलवार को आगे की सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.