कुशवाहा समाज ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दुमका, जून 22 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटिन एवं बेलटिकरी गांव में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य बद्री प्रसाद महतो, सरैयाहाट के डी.डी.ओ. श्यामलाल महतो, जीतलाल महतो, कैलाश प्रसाद महतो, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न प्रसाद महतो, वार्ड सदस्य शंभू प्रसाद महतो, संदीप कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष, मनीष, गणेश, शीत, बसंत, विवेकानंद, हिमांशु, अक्षय, सत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.