रांची, दिसम्बर 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के दरहाटांड़ में रविवार को केंद्रीय कुशवाहा समाज द्वारा सभा सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज वर्तमान में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। समाज के विकास के लिए प्रबुद्ध लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही। सभा में जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा विजय महतो, समाज के अध्यक्ष देवेंद्र महतो, नंदलाल महतो, जीतेंद्र महतो और पंचम महतो सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बलदेव महतो ने किया। मौके पर मधुसूदन महतो, मोहन महतो, अनुपम महतो, चंद्रकांत मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.