कुशवाहा सभा की बैठक में एकता का संकल्प
मधुबनी, अप्रैल 12 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। कुशवाहा छात्रावास सह कुशवाहा सभा प्रांगण में रविवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के भीतर चल रहे आंतरिक गतिरोध को समाप्त कर एकजुटता को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन में आपसी मतभेदों को समाप्त करने के लिए ठोस और प्रभावी पहल की जाएगी, ताकि समाज एक मजबूत मंच के रूप में आगे बढ़ सके।इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षक राकेश कुमार सिंह उर्फ सत्यनारायण को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने इस दायित्व को सहर्ष स्वीकार करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.