आदित्यपुर, मार्च 7 -- गम्हरिया, संवाददाता। कुशवाहा संघ सरायकेला खरसावां की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य सह वार्ड 15 से दूसरी बार निर्वाचित पार्षद नथुनी सिंह का अभिनंदन किया गया। कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव बालक मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में कुशवाहा समाज के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान संघ के सचिव प्रो रवि शंकर मौर्या ने महापौर संजय सरदार एवं पार्षद नथुनी सिंह को शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर अध्यक्ष शिव बालक मौर्य, सचिव प्रो रवि शंकर मौर्या, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जमशेदपुर कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.