आगरा, मार्च 15 -- कुशवाहा महासभा कासगंज के तत्वावधान में रविवार को रजत गार्डन में होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह कुशवाह एडवोकेट ने की। जबकि संचालन महासचिव बृज किशोर कुशवाह, लेखा निरीक्षक थान सिंह कुशवाह, पदमप्रिय कुशवाह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में गिरीश बाबू कुशवाह, नत्थू सिंह कुशवाह, तोताराम कुशवाह, डा. हरिपाल कुशवाह, डोरी लाल कुशवाह, रूप किशोर कुशवाह, बहादुर सिंह कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, ठाकुरदास कुशवाह व कुशवाह महासभा कोर कमेटी के जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाह, कोषाध्यक्ष सौरभ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष लाखन कुशवाह, जिला उपमहासचिव राजकुमार ...