कानपुर, फरवरी 15 -- अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की एक बैठक कानपुर में आयोजित हुई। जहां संगठन की कार्यकारिणी में चल रहे विवाद को संघर्ष विराम देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो और संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 100 वर्षो से संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में केतकी कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, स्वतंत्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, श्यामेश कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, सुलेखा कुशवाहा प्रधान, देवेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, देवेंद्र मौर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...