चतरा, अप्रैल 9 -- सिमरिया, प्रतिनिधि । प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत भवन में बुधवार को दांगी कुशवाहा महासभा की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की। बैठक में महासभा के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर प्रसाद, जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी और जिला संरक्षक देवचरण दांगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में समाज के उत्थान और विकास पर चर्चा की गयी। साथ ही समाज में फैली कुरूतियो को दूर करने का संकल्प लिया गया। बैठक में आगामी 28 अप्रैल को झारखंड कुशवाहा महासभा के स्थापना दिवस के मौके पर डाड़ी के गढ़वा मैदान में वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नेमधारी महतो, गोपाल महतो, रामजीत महतो, परमेश्वर दांगी, अशोक कुमार, सतीश कुमार, नागेश्वर महतो, सहदेव महतो, प्रभात रंजन, जगन्नाथ महतो, राजेश कुमार, मीनू महतो, मो...