पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत के चांदी कठुआ गांव निवासी सुबोध मेहता के पुत्र शशि कुमार के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुशवाहा कल्याण परिषद पूर्णिया के सदस्यों ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। परिषद के जिलाध्यक्ष रविन्द्र मोहन मेहता ने कहा कि शशि कुमार ने इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. राम शरण मेहता ने कहा कि शशि ने पूर्णिया में रहकर स्वअध्ययन के माध्यम से यह सफलता हासिल की है जो बेहद सराहनीय है। मौके पर परिषद के उपाध्यक्ष अरबिंद कुमार मेहता, सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.