पटना, अप्रैल 29 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर पावसान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामेश्वर पासवान कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उन्होंने जमुई जिला के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- कुशल राजनेता थे रामेश्वर पासवान : मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें- जमुई: 8 बार के विधायक रहे रामेश्वर पासवान का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...