पूर्णिया, फरवरी 25 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित केवाईपी सेंटर में सात निश्चय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र संचालक शाह अनवर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ अभिभावक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का होना आवश्यक है। इसके लिए बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क में कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया...