लखनऊ, मार्च 26 -- गोमती नगर स्थित आईआईए भवन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के बीच एक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि कुशल कार्यबल ही एमएसएमई क्षेत्र की रीढ़ है। उन्होंने तकनीकी युग में शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के बीच बढ़ते अंतर को पाटने की आवश्यकता बताई। आईआईए ने अपनी 'जीरो-कॉस्ट रोज़गार सेवा' का प्रस्ताव रखा, जो बिना किसी शुल्क के कुशल उम्मीदवारों को सीधे उद्योगों से जोड़ेगी। यूपीएसडीएम के मिशन निदेशक पुलकित खरे (आईएएस) ने आईआईए को यूपीएसडीएम के 'इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पार्टनर' के रूप में जुड़ने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.