रांची, मार्च 8 -- रातू, प्रतिनिधि। पांच पड़हा मुख्यालय तिगरा रातू में महापर्व सरहुल को लेकर रविवार को आम बैठक रखा गया। बैठक में सरहुल शोभा यात्रा संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसमिति से कुशल उरांव को अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। वहीं सोमनाथ उरांव सचिव, उपाध्यक्ष कृष्ण भगत एवं कोषाध्यक्ष सोमेश उरांव को बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुशल उरांव ने कहा कि 21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें गांव के लोगा पारंपरिक वेशभुषा में गाजे बाजे के साथ शामिल होगें। बैठक में पांच पड़हा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.