बहराइच, जून 3 -- कार्डियो अरेस्ट व ट्रामा केयर को लेकर विशेषज्ञों ने सुझाए तरीके मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षणबहराइच,संवाददाता।मेडिकल कॉलेज में कार्यरत बीएलएस,एलएस व एटीएलएस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आपातकालीन विभाग के समस्त चिकित्सक व स्टाफ ने सहभागिता कर आपातकालीन परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन का अभ्यास कराया गया। मास्टर ट्रेनर ने कार्डियक अरेस्ट, श्वसन विफलता व ट्रामा केयर सहित गंभीर स्थितियों में तत्काल जीवनरक्षक तकनीकें सिखाईं।मास्टर ट्रेनर डॉ. एम.एम. खान, डॉ. अमर सिंह व डॉ. मयंक रस्तोगी ने प्रैक्टिकल सेशन में मॉक ड्रिल के जरिए टीम वर्क व समयबद्ध रिस्पांस का अभ्यास कराया ।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के कौशल विकास के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस...